Nirahua-Kajal Raghwani Romance : Kajal Raghwani और Nirahua का यूट्यूब पर वीडियो देख मचा कोहराम

Advertisement

Nirahua-Kajal Raghwani Romance : भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड फिल्मों के साथ टक्कर देने में कोई कसर नहीं छोड़ रह है। अब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग विदेशों में होने लगी है और भोजपुरी सिनेमा के स्टारों की फैन फॉलोइंग भी बढ़ रही है। इसलिए, सोशल मीडिया पर रोज़ाना नए और पुराने भोजपुरी गाने ट्रेंड होते रहते हैं। हाल ही में, एक भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) और अभिनेत्री काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का एक रोमांसपूर्ण गाना वायरल हो रहा है।

यह भोजपुरी गाना काफी पुराना होने के बावजूद, यूट्यूब पर बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। यह गाना काजल राघवानी और दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म ‘आशिक आवारा’ का है। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुए हैं, लेकिन ‘नथुनिया तार लेवे दा’ (Nathuniya Taar leve da) गाना दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

Advertisement

इस वजह से यह भोजपुरी गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और लोगों को भी बहुत पसंद आ रहा है। इस रोमांटिक भरे भोजपुरी गाने का वीडियो आप World Wide Record Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

इस गाने को 3.5 मिलियन बार से ज्यादा देखा जा चुका है। इस गाने की खासियत इसमें काजल की कॉस्ट्यूम है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन दोनों के बीच थोड़ी नोंक-झोंक और एक जबरदस्त रोमांस दिखाई जा रही है।

निरहुआ के रोमांस करने के तरीके को उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने में निरहुआ अपने पूरे जोश के साथ काजल राघवानी के साथ प्यार करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को वायरल होने पर काजल के प्रशंसक उन्हें रोमांस की क्वीन कह रहे हैं। इस शानदार परफॉर्मेंस को देखकर दर्शक बहुत खुश हैं।

Advertisement

Leave a comment