Advertisement
प्रारूप समिति ?
- संविधान निर्माण संबंधी कार्य करने हेतु गठित संविधान सभा की सबसे महत्त्वपूर्ण समिति ।
- 29 अगस्त, 1947 को गठित, अध्यक्ष, सहित कुल सात सदस्य, अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ।
69वाँ संविधान संशोधन अधिनियम-1991 ?
- संघ राज्यक्षेत्र दिल्ली को विशेष दर्जा ।
- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली बनाया गया।
निम्नलिखित में से किस जनजाति को आदर के साथ “खुटिया पटेल” के रूप में संबोधित किया जाता है ?
(A) सहरिया
(B) बैगा
Advertisement
(C) भूमिया
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
Ans – ?
भारतीय नागरिकता की समाप्ति के आधार ?
- नागरिकता का परित्याग।
- बर्खास्तगी ।
- नागरिकता से वंचित ।
सांविधानिक उपचारों का अधिकार ?
- अनुच्छेद 32- के तहत् मूल अधिकारों को न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय बनाकर नागरिकों को इनकी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। न्यायालय 5 प्रकार की रिटें जारी करता है।
नीति आयोग की शाखाएँ?
- शोध शाखा
- परामर्शदात्री शाखा
- टीम इंडिया शाखा ।
एकल वलीय प्रणाली ?
- इसमें शासन पर एक ही दल का एकाधिकार स्थापित होती है।
- अन्य दलों की भूमिका नगण्य हो जाती है।
- प्रधान दल ही सत्ता का सुख भोगता है।
वार्ड समितियाँ ?
- सामान्यत: 3 लाख या इससे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रों (नगरों) के लिये वार्ड समितियाँ गठित की जाती हैं।
सामाजिक लोकतंत्र ?
- समाज में नस्ल, रंग, जाति, धर्म, भाषा, लिंग आदि के आधार पर कोई विभेद नहीं ।
- सभी के साथ समान व्यवहार ।
- सभी को अपने विकास हेतु समान अवसर प्राप्त हों।दहसाला व्यवस्था का जनक ।
मध्यप्रदेश के प्रमुख NGO ?
- मध्यप्रदेश सहायता समिति ।
- मानव विकास सेवा संघ ।
- पहल जन सहयोग विकास संगठन
- दाना पानी 4 बर्ड्स।
मीडिया ?
- ‘मीडिया’ से तात्पर्य सूचना आदान-प्रदान के उन सभी सार्वजनिक साधनों से लगाया जाता है जो लोगों को जानकारी देने, जागरूक बनाने, संगठित करने, जनमत बनाने और शक्तिशाली बनाने का कार्य करते हैं।
अरि-मित्र ?
- ‘मित्र’ के सामने वाला राज्य अरि मित्र कहलाता है, क्योंकि वह ‘अरि’ का मित्र किंतु ‘विजिगीषु’ का शत्रु होता है।
न्यासिता सिद्धांत का भावात्मक पक्ष क्या हैं ?
- सम्पत्ति के स्वामी को सम्पत्ति का सरक्षक स्वीकार करना।
- सम्पत्ति के सामूहिक उपभोग को स्वीकार करना।।
लोहिया जी के अनुसार नवीन समाजवाद की स्थापना के आधार कौन-से हैं ?
- समानता
- लोकतंत्र
- अहिंसा
- विकेन्द्रीकरेण
- समाजवाद।
प्रशासन क्या है ?
- फेलिक्स ए. नीग्रो के अनुसार- ”किसी लक्ष्य का प्राप्त करने के लिए लोगों और सामग्रियों के संगठन और उपयोग ही ‘प्रशासन’ है ।”
संगठन क्या है ?
- वह सामाजिक व्यवस्था या युक्ति है जिसका लक्ष्य एक होता है, जो अपने कार्यों की समीक्षा करते हुए स्वयं का नियन्त्रण करती है, तथा अपने पर्यावरण से जिसकी अलग सीमा होती है।
विकसित अर्थव्यवस्था
- ऐसी अर्थव्यवस्था, जहाँ औद्योगीकरण की प्रक्रिया औद्योगिक क्रांति के पहले व दूसरे चरण में शुरू हुई थी और आज जो औद्योगिक विकास की उच्च अवस्था तक पहुँच चुकी हैं, उन्हें विकसित अर्थव्यवस्था की संज्ञा दी गई
भारत में आर्थिक सुधार कार्यक्रम के उद्देश्य
- भारतीयों के जीवन स्तर में सुधार।
- विकास के लिए उपयुक्त वातावरण का सृजन ।
- प्रतिभा पलायन को रोकना।
ई-वाणिज्य
- इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों से वाणिज्यिक कार्य करना ई-वाणिज्य कहलाता है। यह तीन प्रकार का होता है। बी-टू-बी, बी-टू-सी, सी-टू-सी।
राष्ट्रीय आय
- एक देश की राष्ट्रीय आय से आशय साधारणतः एक वित्तीय वर्ष में उत्पादित समस्त वस्तुओं तथा सेवाओं के मूल्य का योग होता हैं, जिसमें से वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन हेतु प्रयोग की गयी मशीनों एवं पूँजी की घिसावट (मूल्य ह्रास) को घटा दिया जाता है तथा विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय को जोड़ दिया जाता है।
विनिवेश किसे कहते हैं?
- सरकार द्वारा लोक उपक्रमों में से अपनी अंशधारिता (Shares) को बेचना विनिवेश कहलाता है।
ब्रिज लोन (Bridge Loan)
- किसी परियोजना के लिए जब तक दीर्घकालीन वित्तीय व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक के लिए अस्थायी वित्त व्यवस्था को ब्रिज लोन कहते हैं।
उर्वरक
- ऐसा कार्बनिक या अकार्बनिक, प्राकृतिक या कृत्रिम पदार्थ जिसका प्रयोग मृदा में आवश्यक पादप पोषक तत्त्व उपलब्ध कराने में होता है।
पुष्पोत्पादन
- उद्यान विज्ञान की वह शाखा,जिसके अंतर्गत फूलों की खेती और बागों को अलंकृत करने वाले पेड़-पौधों का अध्ययन किया जाता है।
जलदीप योजना
- जलाशयों के टापुओं एवं दूरस्थ आंतरिक किनारों परमत्स्याखेट हेतु अस्थाई रूप से निवास करने वाले मछुआरों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उनके कार्यस्थल पर देना।
इसके अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण, पोषक आहार का वितरण, जाँच एवं टीकाकरण की सुविधा दी जाती है।
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना
- प्रारंभ- वर्ष 2018
- उद्देश्य- प्रदेश में प्रमुख कृषि फसलों गेहूं, चना, मसूर, सरसों एवं धान की उत्पादकता बढ़ाने के लिये किसानों को प्रोत्साहित करना ।
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना
- कुल जनसंख्या में कार्यशील जनसंख्या की अधिकता से जनांकिकीय लाभांश की स्थिति कहलाती है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार 16-64 वर्ष की आयु-सीमा के दायरे में आने वाले हिस्से को कार्यशील जनसंख्या की संज्ञा दी जाती है।
कृषि कैबिनेट
- मध्यप्रदेश सरकार ने कृषि के विकास के लिए देश में अपनी तरह की अनोखी और विशेष पहल करते हुए कृषि के कैबिनेट का गठन जून, 2011 में किया।
धारणीय कृषि
- खेती की ऐसी प्रणाली, जिसमें पर्यावरण को प्रदूषित किये बिना वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा करते हुए तथा आने वाली पीढ़ी के जीवन निर्वाहक पद्धति की उत्पादकता को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थ उत्पन्न किया जाता है।
वंचित वर्ग की अवधारणा
- वचित वर्ग से तात्पर्य, ऐसे वर्ग से है, जो विभिन्न प्रकार की बुनियादी सुविधाओं से वचित होते हैं।
- ये वर्ग सामाजिक सुविधाओं जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आदि से वंचित हो सकते हैं या ऐसे लोगों के पास अजीविका का कोई साधन नहीं होता है। ऐसा वंचन किसी भी देश के सर्वांगीण विकास में बहुत बड़ी रूकावट है।
- वंचित वर्गों की दयनीय दशा का मुख्य कारण उनकी कमजोर आर्थिक स्थिति होती है, परंतु इसके साथ ही लिंग, निःशक्तता और सांस्कृतिक कारण भी इस विभेद के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं।
पुरुषार्थ
पुरुषार्थ = पुरुष+अर्थ =पुरुष का तात्पर्य विवेक संपन्न मनुष्य से है अर्थात विवेक शील मनुष्यों के लक्ष्यों की प्राप्ति ही पुरुषार्थ है। कुल संख्या -16
Advertisement