
MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, इन भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू की सूचना जारी, जानें डेट-समय, विभिन्न पदों पर होनी है भर्ती
इंटरव्यू कॉल लेटर, 20 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह इंटरव्यू सुबह 9:00 बजे से लोक सेवा आयोग, मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर 105 पदों की भर्ती की जाएगी।
MPPSC Recruitment 2023 : मध्य प्रदेश के लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा आयोजित की गई राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 और शिशु रोग विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार के विषय में उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सुचना आयोग द्वारा जारी की गई है। इन परीक्षाओं में करीब 230 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
MPPSC 2023 : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा परिणाम जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती
राज्य वन सेवा परीक्षा 2020
मध्य प्रदेश पीएससी ने मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग के लिए राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 के तहत सहायक वन संरक्षक और क्षेत्रपाल के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के लिए इंटरव्यू की तिथि आयोग द्वारा 25 जून से 1 जुलाई तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने इंटरव्यू कॉल पत्र 20 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर देखा सकेंगे, इंटरव्यू सुबह 9:00 बजे से मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर में आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती के तहत कुल 105 पद भरे जाएंगे।

MPPSC Answer Key 2023 MPPSC Prelims Exam 2023
शिशु रोग विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश शासन के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ पद के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया है। इस परीक्षा के अंतिम चरण में, साक्षात्कार का आयोजन 21 जून से 23 जून तक किया गया है। उम्मीदवार अपने इंटरव्यू कॉल लेटर 14 जून से MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 128 पद भरे जाएंगे।
