Bajrang Yadav Success Story: दबंगों ने ली थी पिता की जान, कातिलों को सजा दिलाने बेटा बन गया IAS

Advertisement

Bajrang Yadav Success Story : दोस्तों, आईएएस बनना मामूली बात नहीं है क्योंकि यह इंसानों को कई सारी मुश्किलें और परेशानियों से गुजरनी पड़ती हैं। आज की कहानी में हम बजरंग यादव (Bajrang Yadav) के बारे में बात करेंगे। बजरंग यादव का जीवन काफी संघर्षमय रहा है।

UPSC Succes Story Bajrang Yadav: बजरंग यादव (Bajrang Yadav) का जन्म उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुआ था। वे आईएएस अधिकारी हैं। बजरंग यादव के लिए यूपीएससी का सफर आसान नहीं था, लेकिन उनके हृदय में अपने पिता के हत्या का बदला लेने का आग लहरा रहा था। उन्होंने इस आग को शांत करने के लिए सिविल सेवा की तैयारी शुरू की।

Advertisement

बजरंग प्रसाद यादव (Bajrang Yadav) ने इस वर्ष हुए यूपीएससी परीक्षा के परिणाम में 2022 में देशभर में 454वें स्थान हासिल किया। बजरंग यादव ने अपने पिता के हत्यारे से बदला लेने के लिए इस बड़ी सफलता को प्राप्त किया है।

दोस्तों, बजरंग यादव (Bajrang Yadav) के पिता राजेश यादव बहुत नेक दिल इंसान थे और उन्हें गलत होते देखना थोड़ा भी पसंद नहीं था। वे हमेशा गरीब लोगों की मदद करने में सबसे आगे रहते थे। अगर समाज में कोई दबंग इंसान ने किसी गरीब की जमीन पर कब्जा कर लिया तो वे उसे इंसाफ दिलाने में सबसे आगे रहते थे। और यही जिद्द उनकी मौत का कारण बनी।

Advertisement

Leave a comment